हल्द्वानी: कालटैक्स काठगोदाम क्षेत्र में पिता के सामने ही मासूम को उठा ले गया था गुलदार, सुबह घटनास्थल से 600 मीटर दूर मिला शव

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के काल टैक्स काठगोदाम क्षेत्र में बीते बुधवार की रात करीब 12 बजे के आसपास पिता के साथ शोच के लिए बाहर आए सात साल के मासूम को गुलदार उठा ले गया। उसका शव आज गुरुवार 27 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे घटनास्थल से 600 मीटर दूर मिला। यह घटना हल्द्वानी वन प्रभाग के छकाता रेंज के अंतर्गत हुई। बताया गया कि गुलदार सात साल के शिवा को उसके पिता प्रीतम सिंह के सामने ही उठा ले गया। प्रीतम वहीं रेलवे पटरी के पास परिवार के साथ रहता है। इधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर सूचना मिलने पर सुबह प्रशासनिक अफसर बच्चे के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं वन विभाग ने गुलदार की निगरानी के लिए छह कैमरे लगा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *