तिकोनिया की मोबाइल शॉप में अग्निकांड, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल रोड पर तिकोनिया में शुक्रवार को मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में आग लग गई। अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया गया है। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उजालानगर निवासी रजा की तिकोनिया में किराए की दुकान है। शुक्रवार की तड़के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताते हुए बताया कि अग्निकांड में मशीनें, 30 से अधिक मोबाइल फोन आदि सामान पूरी तरह जल गया है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर भेजी गई थी।