एसटीएफ ने मुखानी में यहां पकड़ी नशीली दवाएं, मेडिकल स्टोर सील

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी चौराहे के पास एसटीएफ और औषधि विभाग ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की है। टीम ने मुखानी चौराहा स्थित जयश्री श्याम मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन और ऐसी दवाइयां मिलीं जिनका दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है। औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर को अग्रिम जांच तक सील कर दिया है। मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक कपिल सिंह निवासी जवाहरनगर, नगला, पंतनगर और स्टोर स्वामी के पति राहुल वार्ष्णेय निवासी सावित्री कॉलोनी पकडे़े गए। दोनों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम,1940 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। टीम में औषधि निरीक्षक में शुभम कोटनाला व अर्चना उप्पल, एसटीएफ इंस्पेक्टर पावन स्वरूप, एसाआई विनोद जोशी, जगदीप सिंह नेगी, वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद शामिल रहे।