ज्योतिषाचार्यों ने बताया इस दिन मनाएं दीपावली का त्योहार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड प्रदेश में दीपावली का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा इसको लेकर अलग-अलग मत और अलग-अलग गणनाएं दी जा रही है। जिससे जनमानस में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड का मानना है कि हम देवभूमि में सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहार को एक ही दिन मनायें इस संदर्भ में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता की पहल पर हल्द्वानी क्षेत्र के जाने-माने विद्वान ज्योतिषाचार्यों को एक मंच में आमंत्रित किया जो दीपावली के संदर्भ में ज्योतिष एवं अन्य गणनाओं के अनुसार एक मत बनाकर दीपावली को किस दिन मनाया जाए इस पर विचार करेंगे ताकि सभी लोग एक ही दिन दीपावली का पर्व मना सकें। इस पुनीत कार्य में डा. जगदीश चन्द्र भट्ट, डॉ.नवीन जोशी, गोपाल दत्त भट्ट (व्यास जी), दीपक जोशी (रामदत्त जोशी पंचांग निर्माता), मंजू जोशी, श्री गोपाल दत्त त्रिपाठी, डॉ नवीन बेलवाल , डॉ राजेश जोशी, मनोज उपाध्यक्ष को आमंत्रित कर एक मंच में बिठाया। सभी विद्वानों ने एक मत होकर कहा कि इस वर्ष दीपावली १ नवंबर को ही मनाई जाएगी। सभी सम्मानित ज्योतिषाचार्यो ने एक मत होकर पहली नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे ने सभी सम्मानित ज्योतिषाचार्यो का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *