समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कैंची धाम यातायात एवं शटल व्यवस्था अपडेट*
*SP क्राइम ट्रैफिक नैनीताल, एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी संचार नैनीताल,COs, SHOs, TI हल्द्वानी नैनीताल, CPU, चौकी इंचार्ज, OFFICE इंचार्ज, PAC सहित पूरी पुलिस फ़ोर्स सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही है।*
*1.* सभी स्थानों पर *शटल एवं डायवर्जन व्यवस्था व्यवस्थित रूप से संचालित* हो रही है।
*2. मंदिर तक शटल सेवाएं सक्रिय हैं* तथा श्रद्धालुओं को लगातार शटल बसों एवं टैक्सियों के माध्यम से मंदिर तक पहुँचाया जा रहा है।
*3.* श्रद्धालु *शटल बसों एवं टैक्सियों के माध्यम से लगातार मंदिर पहुँच* रहे हैं और दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं का लगातार सुरक्षित एवं सुचारु रूप से एग्जिट भी कराया जा रहा है।
*4. प्रातः से अब तक 15 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।*
*5.* श्रद्धालुओं का *लगातार एग्जिट* हो रहा है, जिससे भीड़ का दबाव लगातार नियंत्रित बना हुआ है।
*6. अल्मोड़ा एवं गरमपानी की ओर से आने वाले ट्रैफिक को खैरना/ख्वारब–तल्ला रामगढ़–भवाली चौराहा मार्ग से डायवर्ट* किया गया है।
*7.* डायवर्जन एवं शटल व्यवस्था के कारण *कहीं भी भीड़ की कोई कठिनाई अथवा जाम की स्थिति रिपोर्ट नहीं* हुई है।
*8.* प्रमुख स्थानों पर *पुलिस एवं यातायात कर्मी लगातार तैनात हैं* तथा यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।
*9.* श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए *निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन कराया जा रहा है,* जिससे यातायात सुचारु बना रहे।
*10. श्रद्धालुओं से अपील है* कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें तथा मंदिर तक पहुँचने के लिए शटल व्यवस्था का ही प्रयोग करें।
