हल्द्वानी में यहां सरेशाम फायरिंग, तीन युवक जख्मी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर शाम गोली की तड़तड़ताहट से शहर गूंज उठा। घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी। सोमवार 23 जून की देर शाम छडायल बिड़ला स्कूल के पास हल्दुपोखरा रोड पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। इस हमले में तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि घटना में घायल युवकों की पहचान हरीश सिंह मेहरा, गणेश दरम्वाल और भास्कर बोरा के रूप में हुई है। तीनों युवक चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दो दर्जन युवकों के समूह ने कार सवार युवकों को रास्ता रोककर पहले पीटा और फिर उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि हमले में भास्कर बोरा को गोली लगी है, जबकि हरीश और गणेश भी झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से भास्कर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *