गरुड़ताल में तैरते वक्त सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtube.com/shorts/2TBZ1e-6zPs?si=tvZExVD4R75o8o49

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जो नियमों का उल्लंघन करते हों का लगातार संज्ञान ले रही है और जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित कार्यवाही भी कर रही है। इस क्रम में थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत गरुड़ताल (जो कि एक प्रतिबंधित जल क्षेत्र है) में दो युवक नहाते एवं तैरते हुए धूम्रपान करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए भीमताल निवासी यश रौतेला और जसीन सागर दोनों युवकों को मौके से चिह्नित कर हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। दोनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *