हल्द्वानी में यहां नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी मुखानी थाना अंतर्गत क्षेत्र निवासी एक महिला ने मुखानी थाने में अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने की शिकायत करते हुए कहा कि अब उसकी बेटी 5 माह की गर्भवती है। शिकायती पत्र में लड़की की मां ने कहा कि वह वर्तमान में वार्ड नंबर 43 में रहते हैं। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी नाबालिग बेटी को झाड़ियों में खींचकर ले गया और बलात्कार किया। बार-बार उसे डरा-धमका कर उसके साथ कई बार बलात्कार करता रहा। इससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। घबराई हुई नाबालिग बेटी ने पहले इस संबंध में कुछ नहीं बताया और आज 8 अगस्त को उसने इस संबंध में अपनी मां को जानकारी दी। महिला बेटी को लेकर समाजसेवी हेमंत गोनिया के पास गई। गोनिया ने उसे मुखानी थाने भेज दिया। इसके बाद लड़की की काउंसलिंग की गई है। इधर मुखानी थाना पुलिस के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित लड़की का परिवार बाल खेड़ा, तहसील बिलासपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा आरोपी उनके पड़ोस में ही रहता है लड़की के मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement