हल्द्वानी विधायक ने कहा-मानसून की पहली बारिश ने खोली प्रशासन की तैयारियों की पोल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस को बयान जारी कर कहा है कि मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की व्यवस्था व तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। काठगोदाम के कलसिया नाले की बात हो या वर्कशॉप लाइन में भारी बरसात के कारण सड़क के धंसने की। इससे साफ दिख रहा है कि इस कार्य की क्या गुणवत्ता है और आपदा के प्रति जिला प्रशासन की क्या योजना है। विधायक ने प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया है कि अभी आपदा आने के आसार और है, पिछले वर्ष भी आपदा में 25 मकान बह गए थे, तो इस वर्ष इस प्रकार की क्षति और जानमाल का नुकसान न हो। प्रशासन को तुरंत जेसीबी लगानी चाहिए और जहां पर भी सुरक्षा दीवार टूटी है उसको तुरंत रिपेयर कर आम जनमानस को राहत देनी चाहिए। साथ ही हल्द्वानी को प्रभावित करने वाले दो मुख्य नाले रकसिया और कलसिया नाले पर प्रशासन को पैनी नजर रख कर उसमे तुरंत कार्य करना चाहिए जिससे भारी नुकसान से बचा जा सके। स्टेट बैंक के बगल में गलत तरीके से बनी नहर कवरिंग पर भी लगातार सवाल खड़े किए गए परंतु आज उसका नुकसान स्थानीय लोगो को झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के घरों में जलभराव होना शुरू होने लग गया। प्रशासन को इस पर भी गौर कर निराकरण करना चाहिए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *