यात्री ध्यान दें: हल्द्वानी-काठगोदाम सड़क चार जुलाई को यातायात के लिए पूरी तरह रहेगी बंद, यहां से जा सकेंगे वाहन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कल चार जुलाई गुरुवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास खतरा बने पेड़ों को‌ काटा जाएगा। इसके मद्देनजर प्रातः 09:00 बजे से दोपहर एक बजे तक काठगोदाम क्षेत्र में नैनीताल मुख्य मार्ग नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। इस दौरान हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने-जाने वाले समस्त वाहन वाया गौलापार बाईपास हल्द्वानी-बनभूलपुरा मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। यह जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *