हल्द्वानी की एक‌ ऐसी कालोनी जहां बारिश के बाद घरों में कैद हो गये लोग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित कमेटिया बरसाती नाला अधिक बारिश होने के कारण रूद्र रूप ले लेता है। कमेटिया बरसाती नाले पार रहने वाले कॉलोनीवासियों का आना जाना बंद हो जाता है। आने जाने का कोई और रास्ता भी नहीं है ना ही आने जाने के लिए पुल या पुलिया भी नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 30 सालो से वे इस कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। 30 साल पुरानी वाली स्थिति आज भी है। आज तक आने जाने की किसी भी प्रकार की कोई सुख सुविधा नहीं है। ख़ास तौर पर बरसात के समय सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय अधिक बारिश होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है, और नौकरीपेशा लोग घर पर ही रहने‌ को विवश हो जाते हैं। आज बुधवार तीन जुलाई को भी बारिश के बाद यही स्थिति पैदा हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार आज तक उनकी इस समस्या की किसी ने सुध नहीं ली। उनका कहना था कि कमेटिया नाले में पुलिया न होने से लोगों की आवाजाही ठप हो गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने आज बुधवार को बारिश के दौरान नाले के पास पहुंचकर विरोध जताया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी ने फोन पर इस समस्या से हल्द्वानी विधायक को भी अवगत कराया। विरोध जताने वालों में मनोज टम्टा, आकाश टम्टा, विक्की टम्टा, राजा राम, गीता देवी,मंजू भंडारी, हेमा देवी,मंजू देवी, सुनीता देवी आदि‌ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *