यहां सड़क पर गेट लगा रास्ता बंद करने को‌ लेकर दो पक्ष आमने-सामने, एसडीएम दरबार में जाएगा प्रकरण, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-52 जज फार्म क्षेत्र के लिंक मार्ग पर गेट लगाने को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर शुक्रवार 24 जुलाई को जनमिलन केंद्र में विकास एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति पदाधिकारियों के बीच दोनों पक्षों में समझौता वार्ता हुई लेकिन यह विफल रही। अब यह मामला एसडीएम के दरबार में पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार जज फार्म वार्ड के रूपनगर क्षेत्र और आसपास की कालोनियों में जाने के लिए लिंक मार्ग बने हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लिंक मार्ग के पास खाली भूखंडों पर कुछ लोगों ने नये मकान बनाए हैं, ऐसे लोग अब कालोनी में गेट लगाकर मार्ग बंद करने पर तुले हैं। इस संबंध में मकान स्वामी निजी सोसायटी संबंधी दस्तावेज भी नहीं दिखा पा रहे हैं। गेट बंद होने के बाद जज फार्म, रूपनगर, डहरिया, पीलीकोठी की कालोनियों में रहने वाले लोगों को आवाजाही के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही स्कूली बच्चों और बुजुर्गाें को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लेकर बुलाई गई समझौता वार्ता में हल नहीं निकल पाया। वार्ता में समिति अध्यक्ष विशंभर कांडपाल, सचिव उमेश बिनवाल, गोपाल सिंह खोलिया, मुकेश पंत, गणेश सुनाल, भावना रौतेला, उषा पाटनी, प्रेम कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *