हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने काठगोदाम में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने काठगोदाम के काल टैक्स, ठोकर लाइन,और गौला पुल क्षेत्र में विगत दिनों भारी बरसात के कारण हुए व्यापक नुकसान का जायजा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की। क्षेत्र में आई इस आपदा से लोगों के घर और जनसंपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। जिससे स्थानीय जनता को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की लगभग 70% आबादी के पास खुद की रजिस्ट्री भूमि नहीं है और उनके लिए कोई ठोस मानक निर्धारित नहीं किया गया है।

Advertisement

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने काठगोदाम में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा
काठगोदाम से प्रभावितों से बातचीत करते विधायक सुमित हृदयेश।

उन्होंने कहा‌ कि अगर किसी गरीब का घर आपदा में बह जाता है, तो राज्य सरकार द्वारा मात्र 5000 रुपये का चेक देकर उसके साथ मजाक किया जा रहा है। यह राशि न तो उनके नुकसान की भरपाई कर सकती है और न ही उन्हें कोई वास्तविक सहायता प्रदान करती है। विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार से मांग की है कि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित और वास्तविक मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को उनकी जरूरत के समय पर पर्याप्त सहायता प्रदान करना सरकार का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नहरों और नालियों की सफाई का कार्य शीघ्रता से पूरा करें ताकि जलभराव की समस्या का समाधान हो और किसी भी प्रकार की अनावश्यक दिक्कतों से जनता को बचाया जा सके। विधायक ने कहा कि वह जनता के साथ हैं और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट, शमशाद, दिवेश तिवारी, शैलेन्द्र दानू, लाल सिंह पंवार सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement