कुमाऊं में यहां पर्यटकों की जान खतरे में पड़ी, नदी में बही जिप्सी, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के रामनगर में एक जिप्सी चालक रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले भंडारपानी क्षेत्र में पर्यटकों को घूमा कर वापस ढेला स्थित एक रिसॉर्ट में छोड़ने जा रहा था। जहां अन्य पर्यटक उफान पर आए ढेला नदी का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन इस जिप्सी चालक ने पर्यटकों से भरी अपनी जिप्सी को उफनती नदी में उतार दिया, जिससे जिप्सी तेज बहाव में बहने लगी और पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने जैसे तैसे पर्यटकों को जिप्सी से सुरक्षित निकाला लेकिन जिप्सी पानी के तेज बहाव में बह गयी। यह घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है।

https://youtu.be/va_1cqfhSr4?si=BPNfdO4lW8_su0NF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *