पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले राहुल जायसवाल को गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान मौके से भागने में सफल हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। करीब डेढ़ महीने बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।   हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जून माह में स्पा सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों का रेस्क्यू किया गया था। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *