मोबाइल फोन गुम होने से परेशान भवाली के नीरज की मुस्कान पुलिस ने लौटाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में भवाली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को मात्र 4 दिनों में ढूंढकर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द, लौटाई मुस्कान। एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार, जनपद में अपराध नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियानों के तहत भवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली भवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नागरिक का गुम हुआ कीमती मोबाइल फोन बरामद कर सकुशल वापस सौंप दिया है।

दिनांक 01 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता नीरज द्वारा कोतवाली भवाली में अपने मोबाइल फोन के अचानक गुम हो जाने के संबंध में एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। भवाली पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच और मोबाइल की खोजबीन शुरू की गई।

*श्री प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली* के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा मोबाइल को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला गया।

पांच 05 जुलाई 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री आसिफ खान द्वारा कोतवाली परिसर में नीरज और उनके साथियों की मौजूदगी में बरामद किया गया मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किया गया। मात्र 4 दिनों के भीतर अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर नीरज और उनके साथियों ने भवाली पुलिस को तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *