देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने भारत के रत्न उधोगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने देश के प्रतिष्ठित महान उद्योगपति पद्मविभूषण समाज सेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने देश के प्रतिष्ठित महान उद्योगपति पद्मविभूषण समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुनानक मार्केट प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने आज महान प्रतिष्ठत उद्योगपति समाज सेवी हमेशा के लिए खो दिया,उनका योगदान देश हमेशा याद करेगा, दो मिनट का मौन रखकर उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, युवा प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, मनोज शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हिमांशु मेर, विनय चौहान, अविनाश गुप्ता, जगजीत चड्ढा,हर्ष जलाल,मनोज खुलवे, भुवन दर्मवाल, देवेंद्र मेर, राकेश बेलवाल, रवि गुप्ता, बृजमोहन सिजवाली, डॉ.केदार पलड़िया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *