कुमाऊं में यहां जूता चुराने की रस्म को लेकर बारातियों व घरातियों में मारपीट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में विवाह समारोह में जूता चुराने की रस्म को लेकर घरातियों व बारातियों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें मारपीट हो गई। घटना में चार लोगों को चोट आई है। जिन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि केलाखेड़ा के रत्ना मड़ैया में बीती बुधवार की रात स्वार रामपुर से बारात आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *