तीनपानी में होटल स्वामी पर चापड़ से जानलेवा हमला, तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तीनपानी क्षेत्र में सरेआम होटल स्वामी पर चापड़ और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने बताया कि उसके छोटे भाई का अमन प्रकाश का धानाचूली में खाने का होटल है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों भाई क्षेत्र के ही शनि मंदिर के पास ठेले पर पानी पूरी खा रहे थे। तभी पड़ोस में ही रहने वाले गौरव महतोलिया, उसका भाई सौरभ और सचिन ठेले के पास आए। गौरव के हाथ में चापड़ और सचिन के हाथ में चाकू था। आरोप है कि तीनों भाई बेवजह गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध किया गया तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच गौरव ने चापड़ से अमन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया तभी अमन ने बचाव किया तो चापड़ उसकी पीठ पर लगा। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हमलावर दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *