समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 20 से 30 तक के लिए जनसमस्या समाधान शिविर कल शुक्रवार 20 सितंबर को एचएन इंटर कालेज में अपराह्नï एक बजे से आयोजित किया जाएगा। डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में लगने वाले इस शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, खतौनी की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने के साथ ही आधार कार्ड भी बनाये जायेंगे। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप करने के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा। यह जानकारी नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।




