पुलिस ने 80 सीसीटीवी कैमरे खंगाल 10 हजार के दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार किए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों* पर रामनगर पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 10-10 हजार रुपये के 02 ईनामी अभियुक्तों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 09.05.2026 को वादी बृजमोहन निवासी भवानीपुर, रामनगर द्वारा अपने ट्रैक्टर मय ट्रॉली चोरी होने के संबंध में कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 143/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।

घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के *लगभग 70-80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें घटना के बाद 02 संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते* हुए दिखाई दिए। मैनुअल व टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद एवं गहन जांच के बाद *अभियुक्तों की पहचान अतीक व सद्दाम निवासी मुरादाबाद जो कि पिरूमदारा में स्टोन क्रेशर में चालक का काम* करते हैं के रूप में हुई।

दिनांक 19.05.2026 को पुलिस टीम ने *चेकिंग के दौरान पीरूमदारा क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार* कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।*

*गिरफ्तारी-*

1. अतीक निवासी फरीदनगर वार्ड नं0 7 थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद
2. सद्दाम निवासी फरीदनगर वार्ड नं0 7 थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद

*SSP NAINITAL ने पुलिस टीम को 2000 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है।*

*पुलिस टीम -*

उ0नि0 बीरेन्द्र बिष्ट
कानि0 संजय दोसाद
कानि0 विक्रम सिंह
कानि0 विनीत चौहान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *