समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला कर भागने वाला बुलेट सवार गिरफ्तार, बुलेट सीज
कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को वाहन चैकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल संख्या *UK04Z4055* के चालक द्वारा *पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए भागने का प्रयास* किया गया तथा पुलिस टीम पर हमला करते हुए *कांस्टेबल ललित नाथ को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल* कर दिया गया। मामले में तत्काल एसएसपी नैनीताल द्वारा आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़कर निरुद्ध कर लिया। कांस्टेबल ललित नाथ की तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 167/2026* धारा *121(2), 132 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त को आज दिनांक 19.05.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे उप कारागार हल्द्वानी भेजने के आदेश पारित किए गए। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को उपरोक्त अभियोग के साथ साथ MV एक्ट के अंतर्गत भी सीज किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सुलेमान निवासी वार्ड नंबर-14, सफदर का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष* (AC रिपेयरिंग का कार्य करता है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पुलिस पर हमला करने, कानून हाथ में लेने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी। टीम में SI कृपाल सिंह हीरानगर, HC मनोज कुमार आदि शामिल रहे।



