व्यापारी, हल्द्वानी की मेयर सीट पर किसे देंगे समर्थन?

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम मेयर की सीट ओबीसी होने के बाद बदली परिस्थितियों को देखते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल 2 जनवरी को हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में किस प्रत्याशी को समर्थन देना है इस पर निर्णय लेगा।

हुकुम सिंह कुंवर।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है इसलिए हमारा संगठन प्रत्याशी देखकर ही उचित निर्णय लेगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल राज्य आंदोलन से जुड़ा संगठन है और पहाड़ व राज्य हित के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन, प्रदेश प्रचार मंत्री मनोज खुलबे, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष जलाल, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी, विनोद दानी, रमेश उपाध्याय, जगजीत चड्ढा, अविनाश गुप्ता, आरिफ खान, बृजमोहन सिजवाली, उमेश बेलवाल, रजत पंत, श्याम सिंह नेगी, विनय चौहान, अमित बुधलाकोटी, श्याम कृष्ण गोयल, हरजीत सिंह चड्ढा, रमेश जोशी, अशोक मोंगिया, विकास मल्होत्रा, घनश्याम बिष्ट, भास्कर सुयाल, घनश्याम वर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *