समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात सिपाही दीपक सामंत को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी सिपाही पर खनन कारोबारी से 65 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप था. विजिलेंस टीम ने पुलिस चौकी में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया. टीम अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात सिपाही दीपक सामंत को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही ने एक खनन कारोबारी से कार्रवाई न करने और मामले में राहत देने के नाम पर 65 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। खनन कारोबारी ने सिपाही की मांग से परेशान होकर विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी।



