हल्द्वानी: अमृतपुर में दोस्तों के साथ नहाने गये एचएम के छात्र की डूबने से मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
 दोस्तों के साथ अमृतपुर नहाने गए बिंदुखत्ता निवासी एचएम के छात्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार लालकुआं बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय गब्दा निवासी पंडित देवकीनंदन भट्ट का 18 वर्षीय पुत्र भुवन भट्ट अपने पड़ोस के मित्र दीपक फुलारा समेत चार युवकों के साथ भारी गर्मी को देखते हुए आज शुक्रवार 17 मई की प्रातः अमृतपुर में नदी में नहाने गए, चारों मित्र नदी में नहा रहे थे तभी भुवन भट्ट तैरता हुआ 100 मीटर आगे निकल गया और गहरे पानी में संतुलन बिगड़ जाने के चलते वह डूब गया। जब तक उसके मित्र उसे ढूंढते हुए गहरे पानी तक पहुंचे तो वह पूरी तरह पानी में डूब चुका था, उसे निकाल कर जैसे ही उसके दोस्त सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इसके बाद उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हुआ, देर शाम जैसे ही शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *