एमबीपीजी कालेज में अराजकता, छात्र बोले-क्या शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाना गुनाह है

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बीती 28 सितम्बर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय हल्द्वानी में परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछासं) ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का कार्यक्रम किया। शहीद भगत सिंह को छात्रों ने सम्मानपूर्वक याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पछासं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम करने से रोका, उनके साथ मारपीट की। गुण्डागर्दों के इस झुण्ड से चोटिल हो कार्यकर्ता महेश और चन्दन बचते हुए महाविद्यालय से बाहर निकले तो वहां भी घेर कर उनको मारा पीटा गया। दोनों छात्रों का मेडिकल कराया गया है। इस संबंध में पछासं के इकाई सचिव महेश की ओर से प्रेस को जानकारी दी गई है। पछासं के छात्रों ने एक पत्रकार के साथ की गई अभद्रता पर भी रोष जताया है। इधर पत्रकार से मारपीट के मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement