हल्द्वानी: सांसद भट्ट ने दिशा की बैठक में अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण लेने के डीएम को दिए निर्देश, विधायक व अधिकारियों की नोंकझोंक पर भी बोले, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

https://youtu.be/8vSy6drSrEU?si=FlLmCGl1fQLU674l

Advertisement

सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में आज शुक्रवार 19 जुलाई को सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। सांसद ने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही जनपद में बाढ़, जलभराव एवं आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। बैठक मेंं भट्ट ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर अधिकारी कार्यों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आम जनता के लिए जो भी प्रोजेक्ट बनाये जाते है उनमें जनप्रतिनिधियों को सूचना भी अवश्य दी जाए। बैठक में सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर सांसद भटट ने नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित अधिकारियों के स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता की समस्याओं संज्ञान ले एवं त्वरित गति से निदान करें। उन्होंने कहा इसी सामंजस्य के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का नाम रखा गया है। उन्होंने कहा कुछ अधिकारी कार्यों मे ढिलाई के साथ ही गलत सूचनायें दे रहे है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
भट्ट ने जनपद में जलजीवन मिशन के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत पाईप लाइन बिछा दी गई लेकिन सडक पर गडडे भरे नही गये है जिससे बडी दुर्घटना हो सकती है। उन्होने कहा पाईप लाईन बिछाने से पूर्व टैंक निर्माण किया जाए। सचिव/जिलाधिकारी वंदना ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान/जलनिगम को शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये ताकि लोनिवि द्वारा सडक कार्य को पूर्ण किया जा सके। जिस पर अधिशासी अभियंता जेजेएम लालकुआं ने बताया कि 16 सडकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा ईई ने बताया कि हल्द्वानी की 10 सड़कों का प्रमाण पत्र तीन दिनों के भीतर दे दिया जायेगा। साथ ही जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण होगा उन सडकों का भी प्रमाण पत्र ससमय दे दिया जायेगा। भट्ट ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कैथलैब के निर्माण कार्य में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्हांने कहा कि कुमाऊं का प्रथम चिकित्यालय है हार्ट सर्जरी के लिए कैथलैब का निर्माण मण्डी समिति द्वारा किया जाना है लेकिन कार्यदायी संस्था मण्डी समिति द्वारा किये गये कार्यां पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था के द्वारा ससमय कार्य नही किया जा है तो शासन स्तर से कार्यवाही की जायेगी। जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया कि पतलोट डिग्री कालेज का भवन इसी वर्ष बना है लेकिन भवन की छत से पानी आ रहा है जिससे बच्चे को पठन-पाठन में परेशानी हो रही है। जिस पर सचिव/जिलाधिकारी ने डिग्री कालेज मे लीकेज होने की समस्या पर तकनीकी समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आपदा के दौरान जिन परिवारों में जनहानि हुई उन परिवारों को चैक के माध्यम से धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा आपदा के कारण जनपद में जिन क्षेत्रों में भवन, सडक,पेयजल व विद्युत लाईन आदि क्षतिग्रस्त हो गई है आपदा मद से शीघ्र धनराशि आवंटित कर कार्य को पूर्ण किया जा रहा है ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी ना हो। बैठक में सांसद भट्ट द्वारा दीन दयाल उपाध्याय योजना, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, मिड डे मील, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्टीय खाद्य सुरक्षा आदि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आदि योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक मोहन सिह बिष्ट, सरिता आर्या, ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, कमलेश कैडा, रेखा रावत, रवि कन्याल, रूपा देवी, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, जीवन सिंह कार्की, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद दरम्वाल, सदस्य दिशा देवेन्द्र सिह बिष्ट के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डीएफओ सीएस जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी श्वेता भण्डारी, आरटीओ नन्द किशोर, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के साथ ही लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विद्युत, जलसंस्थान, जल निगम, वन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement