जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव कोटाबाग के दूरस्थ गांव तालिया पहुंची, जागरूकता शिविर में दीं महिलाओं के अधिकार एवं सशक्तिकरण, बाल श्रम पर रोकथाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में जिले में बाल अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर एक जून से 15 जून तक संचालित जागरूकता अभियान के दृष्टिगत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी ने आज बुधवार 12 जून को दूरस्थ क्षेत्र कोटाबाग के तालिया गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं के अधिकार एवं सशक्तिकरण, बाल अधिकार एवं संरक्षण,बाल श्रम पर रोकथाम, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, साइबर अपराध कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न से रोकथाम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, वैवाहिक वादों में दायरा पूर्व मध्यस्थता, नयी दिल्ली में 29 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत, बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पी.सी. पी. एन. डी. टी. एक्ट आदि के विषय पर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आम जनमानस की परेशानियों को सुनते हुए उपयोगिता सेवाओं की समस्या के निदान के संबंध में स्थाई लोक अदालत, विभिन्न प्रकार की पेंशन एवं अन्य योजना, विकलांग पेंशन, महिला अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप आदि विषयों पर जानकारी दी गई।  शिविर का संचालन पर विधिक स्वयंसेवी जानकी आर्य ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *