गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब राजेंद्रनगर हल्द्वानी में शुक्राना समागम के साथ धार्मिक दीवान सजा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब राजेंद्रनगर हल्द्वानी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में शनिवार की रात शुक्राना समागम के साथ धार्मिक दीवान सजाया गया। साथ ही देर रात गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी कमलजीत सिंह की अरदास के साथ कार्यक्रम का संपन्न हुआ। धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बख्शीशों और समूह साध संगत के आशीर्वाद का सदक़ा शनिवार की शाम 7 बजे से 11 बजे तक बाहर से आए रागी जत्थों का और स.परविंदर सिंह भाटिया एवं समूह अमृत रस कीर्तन कौंसिल की तरफ़ से शुकराना समागम मनाया गया। जिसमें भाई गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले, भाई भूपिंदर सिंह फिरोजपुर तथा भाई मंगत सिंह दरबार साहिब अमृतसर, भाई जसविंदर सिंह जगाधरी वाले, भाई कमलजीत सिंह हल्द्वानी ने इलाही बाणी का अमृतमइँ कीर्तन द्वारा साध संगत को अपनी वाणी से निहाल किया। कीर्तन के बाद समूह सात संगत में गुरु का अटूट लंगर वर्तया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह नागपाल, सचिव हरविंदर सिंह कुकरेजा, उपाध्यक्ष फतेह सिंह, मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह दल्ली, कुलवन सिंह नागपाल, परमजीत सिंह पम्मा, इंद्रजीत सिंह ट्विंकल,राजेंद्र गुलाटी,अवतार सिंह,एडवोकेट जोगिंदर सिंह, दलजीत सिंह चड्ढा, परविंदर सिंह, राजा नागपाल, तीरथ सिंह, पवनप्रीत सिंह, गुरुमीत सिंह खिलोना, संदीप सुखीजा आदि धर्म प्रेमी साध संगत महिला पुरुष सभी मौजुद रहे। इस मौके पर मुख सेवादार सरदार रणजीत सिंह नागपाल ने गुरुद्वारे में मौजूद साध संगत का धन्यवाद के साथ शुक्राना अदा किया।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement