नैनीताल जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। बीती रात(शुक्रवार) को हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन और कार की भीषण भिड़ंत हो गई, हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाबका पुल के पास गैबुआ में हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही मारुति अल्टो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम 30 वर्षीय सोनू उर्फ सनी और 25 वर्षीय नवाज खान बताये जा रहे हैं। दोनों मृतक हल्द्वानी मंगलपड़ाव के निवासी थे। हादसे में रूपा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिये 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। इसके अलावा कार में दो और महिला योगिता और मीनू भी थी जो हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गईं।‌ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से भाग गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement