उत्तराखंड शासन ने अटेचमेंट खत्म किया, इस अफसर को मूल विभाग में वापस भेजा

समाचार शगुन उत्तराखंड 

आरपी सिंह, मुख्य अभियन्ता, उत्तराखण्ड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, देहरादून (गढ़वाल क्षेत्र) को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग, सिंचाई विभाग हेतु कार्यमुक्त किया जाता है। सिंह को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने मूल विभाग सिंचाई विभाग में योगदान करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में आज शनिवार को शासन से निर्देश जारी किए गए हैं।