कुमाऊं में यहां पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में एक किशोर पर पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना का पता तीन दिन बाद चला। हकीकत तब सामने आई जब तबीयत बिगड़ने पर बीते मंगलवार सुबह परिजन बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है। सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह अपनी पांच साल की बेटी को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे और बच्ची की तबीयत खराब होने की बात कही। परीक्षण करने पर पता चला कि मामला दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़ा है तो अस्पताल की ओर से अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बालिका के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को बच्ची खेत की ओर गई थी जहां पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर पुलिस के आला अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिवार से बात की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *