हल्द्वानी विधायक ने दर्जनों युवाओं को सदस्यता दिलाकर कांग्रेस में शामिल कराया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर आज गुरुवार को कमल बोरा के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों ऊर्जावान युवाओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी नवप्रवेशी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा, जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। विधायक हृदयेश ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियां, आम जनता के मुद्दों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच लोगों को निरंतर आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा युवा शक्ति ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी युवा साथी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विधायक हृदयेश ने सभी नवसदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रियांशु टम्टा, आलोक कन्नौजिया, आयुआश आर्य, अदनान अंसारी, मयंक कुमार, रोहित थापा सहित दर्जनों लोगो ने सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *