महिला पार्षद को जान से मारने की धमकी, पति के खिलाफ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार को लेकर पुलिस से शिकायत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड मल्ला गोरखपुर के आनंदपुर नवाबी रोड वाली गली की सड़क पर एक महिला ने अतिक्रमण किया था। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पिछले दिनों अतिक्रमण तोड़ दिया गया। इसके बाद से अतिक्रमण कारी महिला, पार्षद से अभद्रता कर रही है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोप है कि महिला ने पार्षद के पति के चरित्र को लेकर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी है। महिला पार्षद इस मामले में गुरुवार को भोटियापड़ाव चौकी इंचार्ज से भी मिली।