साइबर अपराध की रोकथाम को निकाली जागरूकता रैली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार जिले में साइबर अवेयरनेस के विषय पर संचालित तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के नेतृत्व में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला न्यायाधीश महोदय ने हरी झंडी दिखा कर न्यायालय परिसर से रवाना किया। जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय/माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले में साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता के विषय पर यह तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न संस्थानों, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के समापन पर यह विशेष रैली का आयोजन किया गया है,जिसमें न्यायपालिका, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, अधिवक्तागण, प्रॉसिक्यूशन, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र, बीडी पांडेय के छात्र, अधिकार मित्र ने प्रतिभाग किया। सभी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बढ़ते साइबर अपराध से बचने का संदेश आम जनमानस को देने का प्रयास किया है। आज के आधुनिक युग में जब टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ गया है तो ऐसे में साइबर अपराध के विषय में जागरूक होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रैली में माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी, सिविल जज जूनियर डिविजन तनुजा, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा, सीओ ऑपरेशन सुमित पाण्डे, डीजीसी क्रिमिनल सुशील कुमार, चीफ एलएडीसी सोहन तिवारी, डिप्टी एलएडीसी हेमा शर्मा , सहायक एलएडीसी प्रीता भट्ट, अधिकार मित्र उमा भंडारी,‌अंबिका, डीएसए कार्यालय टीम अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। रैली तल्लीताल जिला न्यायालय से मल्लीताल फ्लैट्स तक चला कर नारे एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *