उत्तराखंड की केबिनेट मंत्री के पति के फार्म हाउस में हादसा, महिला समेत दो की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के फार्म हाउस की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फार्म हाउस के ठेकेदार की पत्नी और एक मजदूर शामिल हैं। ठेकेदार ने अपनी पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जबकि पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि घटना के वक्त मंत्री के पति वहां मौजूद नहीं थे। घटना यूपी बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के धमी नरहरपुर गांव की है। जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का फार्म हाउस स्थित है। करीब दो साल पहले, इस फार्म हाउस की भूमि को गरगईया पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सरदार सर्वजीत सिंह उर्फ मिंटू ने खेती के लिए ठेके पर लिया था। बीती सोमवार को मिंटू की पत्नी परमजीत कौर (47) वहां सफाई कराने गई थीं।

उत्तराखंड की केबिनेट मंत्री के पति के फार्म हाउस में हादसा, महिला समेत दो की मौत
हादसे के मृतक

धमीपुर गांव के मजदूर अजय पाल उर्फ छोटू (34) भी वहां काम कर रहा था। इसी दौरान फार्म हाउस की दीवार अचानक गिर गई, जिसके मलबे में परमजीत कौर और अजय पाल दब गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट मंत्री व उनके पति नासिक गए हैं। उन्हें देर शाम घटना की जानकारी मिली।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement