नैनीताल जिले के इस इलाके में सांड का वृद्ध महिला पर हमला, फिर क्या हुआ, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के लालकुआं के बिंदुखत्ता में सांड ने वृद्धा को जख्मी कर दिया। पूर्वी राजीवनगर घोड़ानाला में 67 वर्षीय पुष्पा जोशी पत्नी बालादत्त जोशी आज सुबह घर से बाहर जा रही थी कि अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि पुष्पा कुछ समझ पाती आवारा जानवर ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी रीड की हड्डी पर भी चोट आई है। आनन फानन में महिला के परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग महिला के पुत्र धीरज ने बताया कि उनकी माता के रीड की हड्डी में भी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह कोई पहली घटना नहीं है क्षेत्र में दर्जनों बार आवारा जानवर ने लोगों पर हमले किए हैं। आवारा जानवरों की हमले से अब तक कई मौतें भी हो चुकी हैं कुछ दिन पूर्व ही बिंदुखत्ता क्षेत्र में ही साइकिल से आ रहे हैं बुजुर्ग पर आवारा जानवर ने हमला किया था। इस मामले में प्रशासन की अनदेखी से लोगों में रोष है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *