केदारनाथ में हादसे के बाद हेलीकॉप्टर कंपनी के खिलाफ मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन हेली एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से गौरी माई खर्क में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद गौरीकुंड के राजस्व उप निरीक्षक ने आर्यन हेली एविएशन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 15 जून रविवार को सुबह 5.21 बजे केदारनाथ हेलीपैड से आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों के छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी के उड़ा। लगभग 5.25 मिनट पर यह हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से पांच किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन यहां कोहरा होने से दृश्यता कम होने के कारण पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *