समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में डॉ. मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 16 नवंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक एक सप्ताह का विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है। निर्देशानुसार डॉ.जगदीश चंद्र एसपी यातायात नैनीताल एवं हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, यातायात निरीक्षक और प्रभारी सी०पी०यू० हल्द्वानी द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके तहत स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे सभी वाहनों—जैसे स्कूल बसें, स्कूल वैन, कैब के साथ-साथ यात्री बसों की जाँच की जा रही है। इस विशेष अभियान के दौरान वाहनों की सुरक्षा मानकों और कानूनी पहलुओं की बारीकी से जाँच की जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा पॉलिसी और ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जांची जा रही है। वाहनों में निर्धारित यात्री वाहन क्षमता के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। वाहनों में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), प्राथमिक चिकित्सा किट (फर्स्ट एड बॉक्स) और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की भी चेकिंग की जा रही है।











