समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के रामनगर के पछड़ी में शनुकी सुबह वन विभाग की आरक्षित वन भूमि से प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में 20 पाकलैंड और जेसीबी से कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।अभियान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन कंपनी पीएसी समेत 525 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पूरे क्षेत्र को दो सुपर जोन, सात जोन और 14 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। छह स्थानों पर बैरियर लगाकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई।
