कार से चरस ले जा रहे दो ग्राम प्रधानों समेत पांच गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

चंपावत जिला पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में एसओजी और चल्थी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चल्थी चौकी गेट पर कार को रोककर तलाशी ली गई।
कार की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर उसमें सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मोहन जोशी निवासी चल्थिया, पाटी, चंपावत, पान सिंह राणा निवासी बमनपुरी, सितारगंज और कालीचरण राणा निवासी धूसरी, नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। मोहन जोशी पूर्व प्रधान एचता बिही नानकमत्ता, जितेंद्र सिंह राणा ग्राम प्रधान बमनपुरी और कालीचरण राणा ग्राम प्रधान धूसरी बताए गए हैं।