उत्तराखंड में लोहाघाट के युवक ने ड्रीम इलेवन में जीते दो‌ करोड़

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

ड्रीम इलेवन में एक बार फिर उत्तराखंड के कुमाऊं लोहाघाट से
युवक करोड़पति बना है, उसने 39 रुपये में टीम बनाकर दो करोड़ जीते हैं। लोहाघाट के बाराकोट विकासखंड के रेगांव निवासी दीवान सिंह बीती शुक्रवार की रातों-रात करोड़पति बन गये। उसने चैन्नई सुपर किंग्स व हैदराबाद के बीच खेले गये मैच में टीम बनाई थी। उसे पहला स्थान मिला और दो करोड़ की राशि जीती। दीवान‌ महानगर में प्राइवेट जॉब करता है। पिछले दिनों कालाढूंगी में राजमिस्त्री के बेटे ने एक करोड़ और उससे पहले अल्मोड़ा के युवक की भी किस्मत चमकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *