श्रीराम ने किया रावण का वध, बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के अंतिम दिन बुराई पर अच्छाई की एवं असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती विजय दशमी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ इंद्रा कॉलोनी रुद्रपुर में मनाया गया, इसमें मुख्य अतिथि श्री शिव नाटक क्लब के संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, समाजसेवी संजय ठुकराल, कपूर ज्वैलर्स के स्वामी हरीश कपूर एवं जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज़ के स्वामी रोहित गुंबर द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। श्री रामलीला मंचन में श्री राम एवं रावण का युद्ध हुआ,विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का राज बताने के उपरांत प्रभु श्री राम जी द्वारा रावण की नाभी में बाण मारकर उसका वध किया गया,अपने अंतिम समय में रावण द्वारा लक्ष्मण को शिक्षा दी गई कि कभी भी चापलूसों की बातों में नहीं आना चाहिए,पराई स्त्री पर कभी कुदृष्टि नहीं डालनी चाहिए और कभी भी किसी बात का अहंकार नहीं नहीं करना चाहिए, मेरा ये अंत मेरी इन्हीं गलतियों के कारण हो रहा है अंततः रावण का अंत होता है। रावण वध के उपरांत सभी मुख्य अतिथियों की उपस्थिती में विभीषण द्वारा रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया, जिसमें राम की भूमिका अभिनव अनेजा, लक्ष्मण गर्व गुलाटी, रावण अतुल बांगा, विभीषण विशाल गुंबर, हनुमान सन्नी कक्कड़,अंगद दीपांशु धानुक, सुग्रीव चिराग चुघ एवं सीता की भूमिका नैतिक तनेजा ने निभाई। अयोध्या पहुंचने पर गुरु वशिष्ठ द्वारा प्रभु श्री राम का राजतिलक किया गया, उनको अयोध्या के सिंहासन पर बिठाया गया एवं सूर्यवंशी मुकुट पहनाया गया। भक्त अशोक नारंग ने प्रभु श्री राम की भव्य आरती गाई और सभी राम भक्तों को चने एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया। महावीर सेवा दल के अध्यक्ष सुरेश राजदेव जी द्वारा मेवे मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया, श्री शिव नाटक क्लब द्वारा सभी सरपरस्त महोदयों एवं कलाकारों को पुरुस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों को इस भव्य उत्सव को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।