समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में *काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए *02 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम* के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम* अवैध चरस तथा *अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम* अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से *कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में *प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402* को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
*1.* मनोज चंद्र निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष।
*बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।*
*2.* संजय चंद्र निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष।
*बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।*
*बरामदगी का विवरण*
– कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस
– तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402
–
इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में *मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*पुलिस टीम*
*1.* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम
*2.* व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम
*3.* हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम
*4.* उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज
*5.* उ0नि0 प्रकाश भगत STF
*6.* हे0का0 मोहित वर्मा STF




