रोडवेज में शमा रेस्टोरेंट के पास युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में रोडवेज के पास सरेआम कार सवार युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान आरोपी युवक साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। बाद में हीरानगर चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ सचिन को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार और पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। सभी दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति के रहने वाले हैं। बताया कि सभी नशे में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here