समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में थाना मुखानी क्षेत्र में कमलुवागांजा रोड पर सड़क के किनारे शुक्रवार की सुबह युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील जोशी मौके पर पहुंचे और युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मृतक की पहचान उसके परिजनों द्वारा दीपक भट्ट पुत्र उर्वादत्त भट्ट निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी हरीपुर नायक थाना मुखानी उम्र 41 वर्ष के रूप की। वह रिटायर्ड डीआरडीओ कर्मचारी का पुत्र था।



