आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्य अतिथि को सम्मानित करते आनंदा एकेडमी के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट।

हल्द्वानी। आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 3 से 9 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति, प्रकृति, संस्कार, शिक्षा, पर्यावरण तथा प्रेरणादायक विषयों पर अपनी स्वरचित कविताओं का प्रभावशाली वाचन कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और ओजपूर्ण प्रस्तुति की उपस्थित अतिथियों ने भरपूर सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव त्रिपाठी तथा बाल कवि सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कविता लिखने के लिए प्रेरित किया तथा कविता लेखन के मूल नियमों और भाषा की शुद्धता, भाव, लय एवं अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि “कविताएँ हमारे ज्ञान, संवेदनाओं और संस्कारों का अमूल्य भंडार होती हैं। कविता बच्चों में कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का विकास करती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रबंध निदेशिका दीक्षा बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को नई उड़ान प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभाग की अध्यापिका रमा पाठक, कविता पंत ने किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here