समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के कैंची धाम में होमस्टे संचालक की बेटी से छेड़छाड़ करने वाले पुलिस दरोगा और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए नैनीताल पुलिस ने ऊधमसिंहनगर जिले के एसएसपी को संस्तुति की है। एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है।



