समाचार शगुन उत्तराखंड
पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील के जाराजीबली पोस्ट आफिस में तैनात महिला पोस्टमैन को लापरवाही के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। उस पर दो महीने से आई डाक न बांटने का आरोप है। इसी बात को लेकर उसका ग्रामीणों से विवाद भी हुआ। पोस्टमैन का लड़की हूं फंसा दूंगी बोलने वाला वीडियो भी पिछले दिनों वायरल हुआ था। जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं।



