महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*थाना मुखानी क्षेत्र में घटित चेन स्नेचिंग की घटना का एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने किया खुलासा,*

*महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर चोर को मुखानी पुलिस तथा एसओजी ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद*

*अभियुक्त पर रामपुर/ उत्तराखंड में हत्या मारपीट हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 अभियोग है पंजीकृत*

दिनांक 05.02.2026 को
1- श्रीमती बीना पाठक पत्नी जगदीश चंद्र पाठक निवासी विठोरिया नंबर 1 एस. आर. पुरम ऊँचापुल मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा दिनांक 04.02.2026 को थाना मुखानी में 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी की दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आना व सामान खरीदते हुए झपट्टा मारकर वादिनी के गले का मंगलसूत्र लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफ.आई.आर न0 09/26 धारा 304(2) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

2- श्रीमती कमला देवी पत्नी स्वर्गीय उमेद सिंह निवासी देवभूमि सैनिक कॉलोनी फतेहपुर गांधी आश्रम थाना मुखानी द्वारा दिनांक 30.01.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पता पूछने के बहाने वादिनी के गले का मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर भाग जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिसके संबंध में थाना मुखानी में एफ.आई.आर न0 10/26 धारा 304(2) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

3- दिनांक 06.02.2026 को पीरूमदारा रामनगर क्षेत्र में वादिनी श्रीमती वियजलक्ष्मी के गले का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीनने की घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिस संबंध में कोतवाली रामनगर में एफ.आई.आर न0 35/26 धारा 304 बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा पुलिस टीम गठित कर तत्काल खुलासा कर बरामदगी किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल को निर्देशित किया गया।

मामले में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के पर्यवेक्षण तथा *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* तथा *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर घटना से सम्बन्धित अलग अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों की पहचान की गई तथा संदिग्ध आरोपी के मो0सा0 न. HR 29AF2325 से के कालाढूंगी की तरफ से हल्द्वानी की तरफ आने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कालाढूंगी रोड पर चैकिंग के दौरान उक्त मो0सा0 को रोककर चालक को गिरफ्तार किया गया। पीछे बैठा व्यक्ति कूद कर भाखड़ा के जंगल से कालाढूंगी की तरफ भाग गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उपरोक्त वाहन HR 29 AF 2325 FZ-S रॉकी पुत्र प्रतीक सरदाना निवासी हाउस नंबर 437 ग्राम प्रहलादपुर तिगांव तहसील बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद के नाम अंकित है।

*पूछताछ*
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 30.01.26 व 04.02.26 को मुखानी क्षेत्र में 02 महिलाओं के मंगलसूत्र झपट्टा मारकर ले भागे थे व दिनांक 06.02.26 को रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर ले भागे थे आज हम फिर घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहे थे, पुलिस चैकिंग में गिरफ्तार हो गए।

*गिरफ्तारी-*
फिरोज गांधी पुत्र नंदराम निवासी गांव पदमपुर थाना मिल्क खाना तहसील स्वार जिला रामपुर उम्र 36 वर्ष,

*बरामद माल-*
02 पीली धातु के पेंडल

*आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त गणों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी, रामनगर मुखानी में कुल 05 अभियोग पंजीकृत है।
1- एफआईआर नंबर 123/25 धारा 309(4)/317(2)/3(5) BNS कोतवाली हल्द्वानी
2- एफआईआर नंबर 124/25 धारा 309(4)/317(2)/3(5) BNS कोतवाली हल्द्वानी
3- एफ.आई.आर न0 09/26 धारा 304(2) बी.एन.एस (थाना मुखानी)
4- एफ.आई.आर न0 10/26 धारा 304(2) बी.एन.एस (थाना मुखानी)
5- एफ.आई.आर न0 35 /26 धारा 304 बी.एन.एस (कोतवाली रामनगर)

*इसके अतिरिक्त अभियुक्त फिरोज गांधी के विरूद्ध रामपुर में हत्या, मारपीट, हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट में 05 अलग अलग अभियोग दर्ज है।*
इसके सम्बन्ध में जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश से आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

*नैनीताल पुलिस का संदेश-*
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

*पुलिस टीम-*
1- श्री सुशील चन्द्र जोशी थानाध्यक्ष मुखानी
2- श्री जगदीप नेगी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
3-उ0 नि0 नरेंद्र कुमार
4-उ0नि0 अविनाश मौर्य
5-अ0उ0नि0 सूरज सिंह
6- हे0का0 इसरार नबी CCTV
7- का0 अनिल गिरी कोतवाली हल्द्वानी
8-का0 राजेश बिष्ट (SOG)
9- का0 अरविंद सिंह (SOG)
10- का0 कुंदन कठैत
11- का0 धीरज सुगड़ा
12- का0 रोहित मुखानी
13- का0 पूरन सिंह
14-का0 बंशीधर जोशी
15-का0 कुंदन शाही
16-का0 महबूब अली
17- का0 गुलशन गिरी
18- का0 राजेंद्र बिष्ट सीसीटीवी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here